विजय चंदवानी युवक की हत्या के मामले में आरोपित का मेडिकल कराने के मजिस्ट्रेट ने दिए आदेश-गंगापुर सिटी
कोतवाली थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी के पास विजय चंदवानी युवक की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपित गंगापुर सिटी निवासी विजय पुत्र घनश्याम दास को जांच अधिकारी एवं सदर थाना प्रभारी श्रीकिशन सिंह ने मंगलवार को न्यायालय में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। पुलिस उपाधीक्षक कालूराम मीना ने बताया कि आरोपित विजय को मजिस्ट्रेट के यहां पेश किया गया। जहां मजिस्ट्रेट ने आरोपित का मेडिकल कराने के बाद बुधवार को फिर से पेश करने के निर्देश दिए गए।
उल्लेखनीय है कि विजय चंदवानी नामक युवक का आरोपित उसके मामा के लड़के ने ही केवीसी के पैसों की लेनदेन को लेकर हत्या कर युवक की लाश उसकी दुकान के ऊपर गोदाम में डाल दी।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.