वैदिक गुरूकुल में महायज्ञ का आयोजन – मलारना चौड़

वैदिक गुरूकुल में महायज्ञ का आयोजन – मलारना चौड़

वैदिक गुरूकुल में महायज्ञ का आयोजन
मलारना चौड़ 10 अक्टूबर। कस्बे स्थित स्वामी आत्मानंद वैदिक गुरुकुल विद्यालय में महायज्ञ का आयोजन किया गया। महायज्ञ में 440 किलोग्राम शुद्ध गाय के देसी घी से हवन किया गया।
महायज्ञ का आयोजन स्वामी आत्मानंद महाराज की प्रेरणा से आचार्य सोमदेव जी के सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की पूर्णाहुति के दिन भारत सरकार के संस्कृति मंत्री अर्जुन राम मेघवाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान उन्होंने यज्ञ में आहुति दे कर के धार्मिक लाभ लिया। इसके बाद अपने उद्बोधन में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मनुष्य जीवन में सेवा और समर्पण मानव की दो प्रमुख कसौटी बताई। जिन पर चलने पर ही मनुष्य अपना लक्ष्य प्राप्त करता है और महान बनता है। इससे पूर्व वे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुकुल आश्रम पहुंचे और वहां की यज्ञशाला सहित व्यवस्थाओं को देखकर बहुत ही प्रसन्न चित्त नजर आए।
केंद्रीय मंत्री ने गुरुकुल की सहायतार्थ 10 लाख रुपए के आर्थिक सहयोग की घोषणा की। महायज्ञ के कार्यक्रम में पहुंचे विद्वानों स्वामी धर्मदेव जी, आचार्य विजयपाल जी, आचार्य सर्व मित्र जी उपाचार्य, रमेश मुनि जी, सोम आनंद जी, स्वामी रूद्र जी आदि विद्वानों ने भाग लिया।
केंद्रीय मंत्री ने गुरुकुल मैं अवश्य अध्ययन कर रहे गुरुकुल के छात्रों से उनके बारे में हालचाल पूछा साथ ही उनके साथ एक ग्रुप फोटो भी खिंचवाया।
https://youtu.be/QpitMn77zXI
https://youtu.be/YB3VLHqeP60
https://youtu.be/iglDNENlS9A

G News Portal G News Portal
20 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.