महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन
सवाई माधोपुर 05 मार्च 2021
सवाई माधोपुर में आज महिला कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ कलेक्ट्रेट के समक्ष जमकर प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री का पुतला फूंका । इस दौरान महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों एंव कार्यक्रताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और कलेक्ट्रेट के सामने ही चूल्हा जलाकर रोटी बनाई । महिला कांग्रेसी द्वारा इस दौरान प्रधानमंत्री का पुतला भी जलाया गया । महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों एंव कार्यक्रताओं का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा लगातार गैस ,पेट्रोल ,डीजल के दाम बढ़ाए जा रहे है । जिसके चलते महिलाओं का रसोई चलना मुश्किल हो गया है । महिला कांग्रेस का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा ना तो महिलाओं की सुरक्षा के लिए कोई कदम उठाए जा रहे है और ना ही महिलाओं के कल्याण के लिए कोई काम किया जा रहा है । बल्कि बार बार गैस के दामों में बढ़ोतरी करके महिलाओं को परेशान किया जा रहा है ।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.