महिला मोर्चा ने दिया स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का संदेश

महिला मोर्चा ने दिया स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का संदेश

महिला मोर्चा ने दिया स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का संदेश
सवाई माधोपुर 8 जुलाई। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म जयंती महोत्सव के सेवा ही संगठन कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा स.मा. ने पोलिथिन एवं प्लास्टिक इकठ्ठा कर स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का संदेश दिया।
भाजपा महिला मोर्चा सवाई माधोपुर के तत्वावधान में प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया एवं प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सवाई माधोपुर भरत लाल मथुरिया के सानिध्य में डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म जयंती महोत्सव के सेवा ही संगठन के दौरान सामान्य चिकित्सालय परिसर स्थित उद्यान में पोलिथिन इकठ्ठा कर, परिसर की सफाई की गई। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आशा शर्मा ने सभी को पालिथीन का उपयोग कम से कम करने का आव्हान किया तथा भारतीय जनता पार्टी सेवा ही संघठन के उदेश्यो पर प्रकाश डाला तथा सभी कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम को सफल बनाने पर आभार व्यक्त किया।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष गीता सैनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष मथुरिया एवं महिला मोर्चा की बहने सविता, बबीता, संतोष जैन, सीमा ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

G News Portal G News Portal
35 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.