रिश्वत लेने के आरोपित महूकला पुलिस चौकीप्रभारी को कारागार भेजा-गंगापुर सिटी

रिश्वत लेने के आरोपित महूकला पुलिस चौकीप्रभारी को कारागार भेजा-गंगापुर सिटी

रिश्वत लेने के आरोपित महूकला पुलिस चौकीप्रभारी को कारागार भेजा

गंगापुर सिटी महूकला चौकी में रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था आरोपित-गंगापुर सिटी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों सवाई माधोपुर की टीम ने एक दिन पहले 3 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोपी गंगापुर सिटी महूकला चौकी प्रभारी वीरेन्द्र सिंह को बयाना में अवकाश न्यायाधीश नरेन्द्र सिंह के आवास पर पेश किया। जहां से न्यायाधीश द्वारा आरोपी को 15 फरवरी 2021 तक के लिए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
एसीबी सवाई माधोपुर के पुलिस उप अधीक्षक एवं टीम प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 3 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोपी महूकला चौकी प्रभारी वीरेन्द्र सिंह को अवकाश होने के कारण बयाना में अवकाश मजिस्ट्रेट के घर पर पेश किया गया। जहां से आरोपी को 15 फरवरी तक के लिए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
उल्लेखनीय है कि आरोपी के खिलाफ परिवादी गोपालसिंह सैनी पुत्र गंगाराम माली निवासी नयापुरा महुखुर्द ने परिवाद दर्ज कराया। परिवाद का सत्यापन करने के बाद 6 हजार रुपए मांगी थी। जिसमें दो हजार रुपए पहले ही दे दिए गए थे। सत्यापन के दौरान परिवादी से दो हजार रुपए प्राप्त किए। तथा शेष 3 हजार रुपए रिश्वत लेते आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

G News Portal G News Portal
20 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.