वीकेश मीना हत्या कांड का मुख्य आरोपित तीन दिन के पुलिस रिमांड पर-गंगापुर सिटी

वीकेश मीना हत्या कांड का मुख्य आरोपित तीन दिन के पुलिस रिमांड पर-गंगापुर सिटी

छोटी उदेई में युवक वीकेश मीना हत्या कांड का मुख्य आरोपित तीन दिन के पुलिस रिमांड पर-गंगापुर सिटी

पीलोदा थाना क्षेत्र के छोटी उदेई गांव में दो माह पूर्व वीकेश मीना युवक की गई हत्या के मामले में पीलोदा थाना पुलिस ने पुलिस उपाधीक्षक कालूराम मीना के निर्देश पर मुख्य आरोपित को सवाई माधोपुर की एसटीएससी कोर्ट में शुक्रवार को पेश किया गया। जहां से उसे तीन दिन का पुलिस रिमाड पर सौपा गया है।पुलिस उपाधीक्षक कालूराम मीना ने बताया कि सेवा थाना पीलोदा निवासी नागराज मीना उर्फ भगवान को गिरफ्तार कर उसे सवाई माधोपुर की एसटीएससी कोर्ट में शुक्रवार को पेश किया गया। जहां से उसे तीन दिन का पुलिस रिमाड पर सौपा गया है।पुलिस उपाधीक्षक कालूराम मीना ने बताया कि आरोपितों को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की गई। और हत्या का मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपाधीक्षक कालूराम मीना ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है। जबकि इस मामले में पहले ही पांच आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। उन्होंने बताया कि आरोपित नागराज मीना 2000 हजार का ईनामी है। इसने गंगापुर सहित कई थानों क्षेत्रों में हत्या, मारपीट अपहरर्ण के दर्जनों मुकदमें दर्ज है।
क्या था मामला 
उल्लेखनीय है कि16 नबंवर 2020 को छोटी उदेई निवासी वीकेश मीणा(18) को कार व बाइकों पर सवार होकर आए कुछ बदमाशों ने गोली मार दी। वीकेश उस समय अपने घर की छत पर टहल रहा था। परिजन उसे अचेतावस्था में गंगापुर के सामान्य चिकित्सालय में ले गए। जहां से उसे जयपुर रेफर किया। लेकिन मंडावरी के पास रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया था।

G News Portal G News Portal
96 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.