सुरवाल पुलिस की बड़ी कार्यवाही

सुरवाल पुलिस की बड़ी कार्यवाही

सुरवाल पुलिस की बड़ी कार्यवाही

सवाई माधोपुर 14 अप्रैल 2021

सवाई माधोपुर की सूरवाल थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन के खिलाफ बड़ी कार्यवाई करते हुए अवैध बजरी से भरी हुई 11 ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त की है। कार्यवाही के दौरान बजरी माफियाओं ने पुलिस की गाड़ी को भी टक्कर मार दी । हालांकि बजरी माफियाओं के हमले में पुलिसकर्मी बाल बाल बच गये। सूरवाल थाना अधिकारी शैतान सिंह ने बताया कि डीएसटी की टीम को अवैध बजरी परिवहन की सूचना मिली थी । सूचना पर आदलवाड़ा एवं भगवतगढ़ के बीच पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन पर कार्यवाई करते हुए 11 ट्रेक्टर ट्रोली जब्त की हैं । लेकिन पुलिस कार्यवाही के दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गए । पुलिस द्वारा आरोपियो के खिलाफ सूरवाल थाने पर मामला दर्ज किया गया है और फरार बजरी माफियाओं की तलाश की जा रही है । पुलिस द्वारा जब्त सभी ट्रैक्टर ट्रॉलियों को सुरवाल थाने में खड़ा किया है ।

G News Portal G News Portal
17 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.