कबड्डी प्रतियोगिता में मलारना चैड़ रहा विजेता

कबड्डी प्रतियोगिता में मलारना चैड़ रहा विजेता

कबड्डी प्रतियोगिता में मलारना चैड़ रहा विजेता
मलारना चैड़ 4 फरवरी। मलारना चैड़ कस्बे में चल रही तीन दिवसीय मीनेष कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मलारना चैड़ ने अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी करौली की टीम को हराकर जीत लिया।
गुरूवार को दो सेमीफाइनल और एक फाइनल मैच खेला गया। पहले सेमी फाइनल मैच में जहां मलारना चैड़ ने हिंदूपुरा को वही दूसरे सेमीफाइनल में अल्फा एकेडमी करौली ने शेषा की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मलारना चैड़ ने अल्फा स्पोर्ट्स अकैडमी करौली को 45 – 21 के अंतर से हराया। प्रतियोगिता का प्रमुख खिलाड़ी दानिश अल्फा स्पोर्ट्स अकेडमी करौली जबकि बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार मलारना चैड़ टीम के बृजेश कुमार को दिया गया।

G News Portal G News Portal
32 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.