नर सेवा नारायण सेवा को साकार कर रही है मानव सेवा संस्थान : शिवरतन गुप्ता

नर सेवा नारायण सेवा को साकार कर रही है मानव सेवा संस्थान : शिवरतन गुप्ता

नर सेवा नारायण सेवा को साकार कर रही है मानव सेवा संस्थान : शिवरतन गुप्ता
मानव सेवा संस्थान के तत्वावधान में एक निजी स्थान, उदेई मोड़ पर 140 कंबल वितरित किए। जानकारी देते हुए मानव सेवा संस्थान के संरक्षक विजय गोयल ने बताया कि सर्वप्रथम नवनिर्वाचित सभापति उपसभापति का माला एवं साफा पहनाकर संस्थान एवं पल्लेदार एसोसिएशन नई अनाज मंडी ने अभिनंदन किया।
नई अनाज मंडी के पल्लेदार भाइयों को अतिथियों ने करीब 140 कंबल मानव सेवा संस्थान के सदस्य एवं भामाशाह सतीश मधुबन के सहयोग से वितरित किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवरतन गुप्ता ने कहा मानव सेवा संस्थान पिछले 10 सालों से लगातार मानव सेवा के कार्यो में अग्रणी संस्था के रूप में कार्य कर रही है। संस्था नर सेवा नारायण सेवा को साकार कर रही है।विशिष्ट अतिथि उपसभापति वीरू पुजारी ने कहा की कंबल वितरण का कार्य सराहनीय कार्य है। ऐसे कार्यों से जरूरतमंद की जरूरत पूरी होती है।
विशिष्ट अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष गोविंद प्रसाद गुप्ता ने कहा संस्था ने छोटे रूप से शुरू हुई संस्था आज बड़े वृक्ष के रूप में गंगापुर शहर में स्थापित हो चुकी है और लगातार सेवा के कार्य में जुटी हुई है।
अतिथि एवं भामाशाह सतीश मधुवन ने कहा संस्था के छोटे से लेकर बड़े कार्य में वे सदा आगे से आगे सहयोग करते रहेंगे।
संस्थान के संरक्षक सुशील दीक्षित ने संस्था की गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की एवं पुष्पक विमान और गो ग्रास रथ के कार्यों के बारे में प्रकाश डाला और नगर परिषद से सहयोग की अपील की। मंच संचालन देवेश पितलिया ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सभापति शिवरतन गुप्ता,विशिष्ट अतिथि उपसभापति वीरू पुजारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष गोविंद प्रसाद गुप्ता, भामाशाह सतीश मधुबन, पल्लेदार यूनियन के बसीर खान के साथ मानव सेवा संस्थान के उपाध्यक्ष दिनेश करणपुर,सचिव देवेश पितलिया,सहसचिव अनिल मालधनी,पूर्व अध्यक्ष नरदेव गुप्ता,संरक्षक विजय गोयल, सुशील दिक्षित,रितेश पल्लीवाल,अनुज जैन कांट्रेक्टर,
महेश आरेड्या, सुनील अतेवा,
दीपक खंडेलवाल,मुकेश बारदाना विमल गुप्ता,प्रमोद मोदी,विकास राजोरिया सहित पल्लेदार यूनियन के सदस्य मौजूद रहे।

G News Portal G News Portal
15 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.