मण्डल बैठक सम्पन्न
खण्डार 1 अगस्त। भाजपा खंडार मंडल कार्यसमिति की बैठक माथुर वैश्य धर्मशाला में संपन्न हुई।
बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र गोठवाल के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष भरत मथुरिया, पुर्व जिलाध्यक्ष सुरेश जैन, जिला पदाधिकारी व सभी कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान बूथ, शक्तिकेंद्र संयोजक आदि के कार्यों व केंद्र की योजनाओं पर चर्चा हुई।
इससे पूर्व छाण मंडल की बैठक जेतपुर महादेव के मंदिर में संपन्न हुई। जिसमें गोठवाल ने मंडल पदाधिकारियों को सम्बोधित किया।