मांडणा प्रतियोगिता आयोजित-बहरावंडा खुर्द

मांडणा प्रतियोगिता आयोजित-बहरावंडा खुर्द

मांडणा प्रतियोगिता आयोजित
बहरावंडा खुर्द 13 जनवरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जनजाति आयाम द्वारा युवा पखवाड़े के अंतर्गत मांडणा प्रतियोगिता आयोजित की गई।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बताया कि आज के समय में पक्के बनाए जाने के कारण मांडणा का प्रचलन समाप्त हो रहा है। इस प्रतियोगिता में कई छात्राओं ने भाग लिया और मांडणा के चित्र बनाये। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कीर्ति सिंगल, द्वितीय स्थान, आरती पाठक, तृतीय स्थान प्रिया शर्मा रही। विजेता छात्राओं को श्रीमती फोरन्ती मीना के द्वारा एबीवीपी संस्था का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित जनजाति आयाम कर प्रांत प्रमुख जगदीश प्रसाद मीना ने स्वामी भगनि निवेदिता के जीवन पर प्रकाश डाला और संगठन की पद्धति के बारे में बताया। कार्यक्रम में निकिता मीना, छवी सिंह, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष रेशमा मीना, पूर्व विभाग संयोजक अमन चैधरी, नीरज जेमनी, अजय जेलिया, नवल चैधरी, विजय राठौर, मनोज वैष्णव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.