सोहेब हत्या कांड का पुलिस ने किया खुलासा
महज 15 दिन में ब्लाइंड मर्डर का आरोपित मनोज कुमार मीना गिरफ्तार-गंगापुर सिटी
उदेई मोड थाना पुलिस ने सूरवाल निवासी रईस हत्या कांड का खुलासा करते हुए सोमवार को मनोज कुमार मीना (30) पुत्र रमेश चंद मीना निवासी कुंजेला थाना नादौती (करौली) को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने बताया कि शेष आरोपितों की तलाश जारी है।पुलिस उपाधीक्षक कालूराम मीना ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देशानुसार में गंगापुर सिटी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा ,पुलिस उपाधीक्षक कालूराम मीना के निर्देशन में गठित टीम में उदेई मोड थाना प्रभारी गम्भीर सिंह ,राजेश खन्ना,थानसिंह,सत्यभान आदि शामिल थे।
पुलिस उपाधीक्षक कालूराम मीना ने बताया कि एक मार्च 2021 को रईस पुत्र ईशाक खां निवासी सूरवाल (सवाई माधोपुर) ने थाने में मामला दर्ज कराया ािा कि उसका भाई सोहेब 19 मार्च 2021 को ग्राम सूरवाल से अपनी मां के साथ ग्राम कडी जैतपुर में अपनी रिश्तेदारी में आया था। सोहेब के पास किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया । तथा कहा कि तेरे पास मेरी सिम है। जिसे आप गंगापुर सिटी आकर लौटा दो। इस पर उसका भाई को गंगापुर सिटी बुलाकर अज्ञात लोगों ने मारपीट की। जिससे उसका भाई के शरीर पर कई जगह गंभीरचोटें आई। जिसकी उपचार के दौरान एक मार्च 2021 को मृत्यु हो गई। इस पर पुलिस उपाधीक्षक सुधीर चौधरी ने इससे गम्भीरता से लेते हुए सायबर एक्सपर्ट अजीत मोगा एएसआई व उदेई मोड थानाधिकारी ने मृतकके मोबाइल नम्ब की अंतिम लोकेशन पर जाकर बीटीएस डाटा लिया जाकर घटना के समय टावर लोकेंशन पर संचालित मोबाइल नम्बरों की कॉल डिटेल निकलवाई। साथ ही उनका मिलान किया गया। तथा सीडीआरका गहनता से अवलोकन किया जाकर सायबर एक्सपर्टो द्वारा तकनीकी रूप से संदिग्ध यूजरों को चिन्हित कर विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई। और मुख्य आरोपी मनोज कुमार मीना को गिरफ्तार कर लिया गया। शेष आरोपितों की तलाश जारी है।