विधायक दानिश के जन्मदिन पर कई कार्यक्रम आयोजित

विधायक दानिश के जन्मदिन पर कई कार्यक्रम आयोजित

विधायक दानिश के जन्मदिन पर कई कार्यक्रम आयोजित
सवाई माधोपुर 5 जनवरी। विधायक सवाई माधोपुर दानिश अबरार के 37 वे जन्म दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये।
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने भैरू दरवाजे पर स्थित राधा कृष्ण गौशाला में जाकर गायों को चारा खिलाकर सामाजिक समरसता एवं भाईचारे का पैगाम दिया एवं सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर में फल वितरित किए। विधायक दानिश के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उत्सव मैरिज गार्डन में आयोजित रक्तदान शिविर में ऋषिकेश करमोदा, लोकेश गुर्जर धनोली सहित लगभग 5 दर्जन समर्थकों ने रक्तदान किया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने रणथम्भौर रोड स्थित विधायक निवास पर जाकर दानिश अबरार को माला व साफा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य एवं दीर्घायु की कामनाएं की।
इस अवसर पर ऋषिकेश करमोदा, मोतीलाल जड़ावता, इजाजु पटेल, मगरूब गद्दी, रामरूप पढ़ाना, महेंद्र सूरवाल, रईस करमोदा, दिनेश बैसला, दिल्लू गोठड़ा, रामजीलाल गंभीरा, लोकेश गुर्जर धनौली सहित सैकड़ों समर्थक साथ थे।
इसी प्रकार विधायक दनिष अबरार के जन्म दिवस पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी
के इद्रा कालोनी स्थित कार्यालय पर जन्म दिवस मनाया गया। ब्लाक कांग्रेस के महासचिव संजय गौतम ने बताया कि इस अवसर पर गायों को चारा डाला व विधायक के दीर्घायुुु होने की कामना की। कार्यक्रम मे जिला महामंत्री हरिमोहन षर्मा, ओमप्रकाष सेन, धर्मवीर कुमावत, सुरेन्द्र नाटानी, विजय पाणिकर सहित अनेक पदाधिकारियो ने विधायक के जन्म दिन पर बधाईया देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इसी प्रकार पूर्व पार्षद गुरूवचन वाल्मीकि ने विधायक दानिश के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान किया। उन्होने गौशाला में गायों को चारा खिलाया गया सामान्य चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए।

G News Portal G News Portal
21 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.