अनियाला के लोकेश का जारी हुआ विवाह प्रमाण पत्र
सवाई माधोपुर, 29 अक्टूबर। प्रशासन गांव के संग शिविर में लोगों द्वारा प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने के तुरंत बाद कार्य होने से लोगों में प्रसन्नता है। अनियाला गांव में आयोजित शिविर में अनियाला के लोकेश कुमार मीना ने विवाह पंजीयन के लिए आवेदन किया। मौके पर शिविर में ही विकास अधिकारी ने आवेदन स्वीकार कर ग्राम विकास अधिकारी को निर्देश दिए। ग्राम विकास अधिकारी ने तुरंत निर्धारित दस्तावेज प्राप्त कर विवाह प्रमाण पत्र जारी कर लाभार्थी को सौंपा। विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त कर लाभार्थी ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा कहा कि ’आज मेरा काम हुआ, मै बहुत खुश हॅू।’