सवाई माधोपुर के बौंली थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह करने बाली भैडौली पूठ निबासी एक विवाहिता ससुरालवालों की प्रताड़ना से परेशान होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर सीधे पुलिस थाने पहुच गई। थाने में जब विबाहिता की हालत बिगड़ने लगी तो पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल गए। आननफानन में पुलिसकर्मी विबाहिता को लेकर अस्पताल की तरफ दौड़े और उसे इलाज के लिए भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2016 में प्रेम विवाह कर पति सुनील कुमार के साथ ससुराल से अलग रहने बाली सीता देवी ने बौंली थाने में अपनी ननद और ननदोई के खिलाफ मारपीट करने और परेशान करने का आरोप लगाते रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीता देवी के अनुसार सुनील के साथ लव मैरिज की बात को लेकर उसके ससुराल वाले नाराज है और आए दिन मारपीट करते हैं। 18 जनवरी को ननद फुलवाई, ननदोई राम सिंह ने उसके साथ मारपीट की तो देवरानी सोना ने उसे बचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.