भव्य राम मंदिर निर्माण हेतु मातृशक्तियो ने निकाली भव्य कलश यात्रा….
आज दिनांक 30/01/2021 को मातृशक्तियों द्वारा नसिया कॉलोनी स्थित वार्ड नं.22 में राम मंदिर निर्माण हेतु भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया।इस दौरान छात्रनेता नागेश कुमार शर्मा ने बताया कि रैली का संयोजन सरिता शर्मा ने किया।रैली जानकी बाडी वाले हनुमान जी के मंदिर से रवाना हुई साथ ही रैली नवीन स्कूल के तिराहे से होते हुए नं.3 स्कूल के चौराहे से होकर कुहू स्कूल के सामने से निकलते हुए भगवती स्कूल के चौराहे से होते हुए पुनः जानकी बाड़ी हनुमान जी के मंदिर पर पहुंचकर विसर्जित हुई।इस दौरान मातृशक्ति संगठन की महिलाओं का सहयोग बेहद उत्कृष्ट रहा।चौराहों व मुख्य रास्तो पर सज्जनशक्ति ने कलश यात्रा का स्वागत व अभिनन्दन पुष्पवर्षा कर किया।इसी क्रम में रैली के दौरान सभी रामभक्तो ने राममयी धुन का वाचन कर पूरा वातावरण राममय युक्त हो गया।इसी क्रम में वार्ड नं.22 की महिला शक्तियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।इस दौरान मातृशक्ति संगठन कि अध्यक्ष गुंजन शर्मा,कविता खूंटेटा,सुमन शर्मा,सीता शर्मा,मीनाक्षी जोशी,नीरज जादौन,सोनू यादव,किरण जादौन,हेमलता जोशी,लता शर्मा,प्रीति शर्मा,शकुंतला,सविता,मीनू,संतोष,हेमलता,कॄष्णा, कविता,सुमित्रा,बीना,सपना सहित दर्जनों कि तादाद में मातृशक्ति उपस्थित रही।
देखे वीडियो
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.