मातृशक्ति संगोष्ठी आयोजित

मातृशक्ति संगोष्ठी आयोजित

मातृशक्ति संगोष्ठी आयोजित
सवाई माधोपुर 9 जनवरी। विद्या भारती संस्थान, राजस्थान से सम्बद्ध एवं भारतीय शिक्षा समिति गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर द्वारा संचालित शहर, ठठेरा कुण्ड स्थित कैलाशनाथ द्विवेदी आदर्श विद्या मंदिर में शुक्रवार को मातृशक्ति संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
प्रधानाचार्य महेन्द्र कुमार जैन ने मातृशक्ति संगोष्ठी की प्रस्तावना पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जगदीश प्रसाद शर्मा, जिला सचिव विद्या भारती ने माता बहिनों को सम्बोधित करते हुऐ कहा कि माता बालक की प्रथम गुरू होती है। आज अजातशत्रु रूपी कोरोना महामारी के दौरान भी माता बालक की गुरू के रूप में अध्ययन करवा रही है। उन्होने वोकल फोर लोकल का महत्व बताया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय समिति अध्यक्ष यशपाल टिक्कीवाल, अमर सिंह पूर्विया, चन्द्रकला गौतम, अमृता सैन, अनीता अग्रवाल, ममता महावर, दामोदर प्रसाद शर्मा, महेश कुमार सैन, लटूरलाल मीना, तुलसीराम शर्मा, चतुर्भुज शर्मा, लक्ष्मीबाई नामा, राजेश सैनी, चन्दन सैन आदि उपस्थित रहे।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.