बाढ़ पीड़ितों के लिए लगाया मेडिकल केम्प
सवाई माधोपुर 9 अगस्त। एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स के नार्थ जोन सेक्रेट्री सैयद बलीग अहमद ने बताया कि 8 अगस्त को श्योपुर मध्य प्रदेश में बाढ़ पीड़ितों के लिए एसोसिएशन चेप्टर सवाईमाधोपुर राजस्थान के जरिए एक मेडिकल कैंप का चटरदास मंदिर प्रांगण में आयोजन किया। जिसमें करीब 400 मरीजों का मुफ्त इलाज किया गया एवं दवाएं उपलब्ध करवायी गई।
मेडिकल टीम में डॉक्टर अब्दुल अजीज कागजी, सैयद बलीग अहमद, अब्दुल मजीद, मोहम्मद जाकिर ने मरीजों का इलाज किया।
मेडिकल कैम्प के साथ ही सवाई माधोपुर चैप्टर हैड मोहम्मद शाहिद जैदी और सेक्रेटरी जुबेर अहमद, गुफरान अहमद, काजी असदुल्लाह कुरेशी, आदि ने खाद्य सामग्री राशन किट, कपड़े, और दूसरे जरूरत का सामान कर्बला एरिया, चतरदास मंदिर टीला इलाका, भेंसपाड़ा, कुरेशी मोहल्ला, किला रोड आदि जगहों पर जरूरतमंद लोगों को तकसीम किए गए।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.