सारसोप पहुंची मेडिकल मोबाईल वेन
शिवाड़ 1 जून। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सारसोप मे मंगलवार को मेडिकल मोबाईल वेन केम्प लगाकर रोगियो की कोविड जाॅच सेम्पल लेकर दवाईया वितरण की गई।
डाॅ सुनिल चैधरी ने बताया कि जिला कलेक्टर एवं ब्लाॅक सीएमएचओ के आदेशानुसार मंगलवार को पंचायत सारसोप राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे केम्प लगाकर 37 मरीजो की कोविड जाॅच कर 31 लोगो के सेम्पल लिये गये एवं दवाईया वितरित की गई। उन्होने बताया कि कोरोना महामारी के चलते ग्रामीण क्षैत्रो मे घर घर किये जा रहे सर्वे को गति प्रदान करते हुए किसी भी बीमारी से पीडीत व्यक्ति को दवाईया उपलब्ध करवाने एवं सेम्पल जाॅच लिए जाने के साथ कोरोना महामारी गाईडलाइन की पालना करवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वास्थ्यकर्ताओ की टीम घर घर पहुॅचकर ग्रामीणो को जागरूक कर घरो पर रहने अनावश्यक बाहर न निकले साबुन से हाथ धोन व मास्क लगाने के लिए प्रेरित कर रही है। वही सर्दी जुकाम व बुखार जैसी बीमारीयो की जानकारी ले रही है।
केम्प के दौरान डाॅ सुनील चैधरी, लेब टेक्निशियन हनुमान मीणा, कम्पाउण्डर राजकुमार, ए.एन.एम व स्वास्थ्य कार्यकर्ताये उपस्थित थे।
डाॅ चैधरी ने बताया कि स्वास्थ्य केन्द्र शिवाड सहित 39 लोगो के सेम्पल लिए एवं 30 तारीख के सभी सेम्पलो की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।