औषधीय पौधे वितरण. बिछोछ
बामनवास उपखंड के ग्राम पंचायत बिछोछ की ओर से घर-घर औषधीय पौधे का वितरण सरपंच प्रेम देवी के नेतृत्व में किया गया सरपंच प्रतिनिधि राम लाल मीणा ने बताया कि गांव में औषधीय पौधों के साथ छायादार फलदार पौधे भी वितरित किए गए पौधे वितरित करने के साथ लोगों को पौधे के रखरखाव करने की भी अपील की गई ताकि पौधे बड़े होकर लोगों को छाया और फल के साथ गांव के वातावरण को संतुलन बनाए रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें इस अवसर पर ग्राम पंचायत के पंच और कई ग्रामीण उपस्थित थे
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.