राष्ट्रीय लोक अदालत के सम्बंध में बैठक आयोजित
बामनवास 1 जुलाई। 10 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के क्रम में तालुका विधिक सेवा समिति बामनवास के अध्यक्ष मनमोहन चंदेल की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मीटिंग का आयोजन किया गया।
मीटिंग में बैंक रिकवरी 138 एन आई एक्ट एवं अन्य प्री लिटिगेशन स्तर के मामलों में आपसी समझाइश एवं राजीनामा के माध्यम से ऑनलाइन ऑफलाइन निस्तारण हेतु मंथन किया गया। विधिक सहायता के प्राप्त आवेदनों पत्रों पर विचार विमर्श कर भुगतान करने के संबंध में विचार किया गया।