किसान चौपाल को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

किसान चौपाल को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

किसान चौपाल को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

महेन्द्र शर्मा

वजीरपुर, भारतीय जनता पार्टी के वजीरपुर मण्ड़ल की गंगापुरसिटी में 22 जनवरी को होने वाली किसान चौपाल को लेकर कुसांय गांव में भाजपा पूर्व अध्यक्ष दामोदर लाल शर्मा के निजी निवास पर बुधवार को बैठक आयोजित हुई। भाजपा मण्डल अध्यक्ष मुकेश सोनी ने बताया कि बाईस जनवरी को गंगापुरसिटी के उघाड मल बालाजी पर होने वाली किसान चौपाल को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई। इस बैठक में गंगापुरसिटी की किसान चौपाल में अधिक से अधिक कार्यकर्ता शामिल होने पर जोर दिया गया। सोनी ने कहा कि किसान चौपाल पूर्व विधायक मानसिंह गूर्जर की अध्यक्षता में बालाजी पर आयोजित होगी। इस बैठक के मुख्य अतिथि सांसद सुखबीर सिंह जोनपुरिया होंगे। बैठक में कृषि विधेयक के भ्रम को दूर करने के कानून व कृषि सुधार की जानकारी प्रदान की जाएगी। इस बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरिओम पटेल, भाजपा मंडल एस टी मोर्चा मंडल अध्यक्ष ‌वृजलाल मीणा, भाजपा मंडल वजीरपुर के पूर्व अध्यक्ष दामोदर लाल शर्मा, रामगोपाल, वूथ अध्यक्ष भारती जाटव, सीता मीणा , भाजपा मंडल महामंत्री अखिलेश कुमार शर्मा ,हरिचरण शर्मा, पृथ्वीसिंह राजावत, धारा सिंह, रामसहाय, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, परसराम, राम खिलाड़ी,प्रकाश जाट, रणछोड़ सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.