शिक्षक संघ सियाराम की बैठक सम्पन्न – सवाई माधोपुर

शिक्षक संघ सियाराम की बैठक सम्पन्न – सवाई माधोपुर

शिक्षक संघ सियाराम की बैठक सम्पन्न
सवाई माधोपुर 18 जुलाई। शिक्षक संघ सियाराम जिला स.मा. की बैठक 18 जुलाई को जिला गौतम आश्रम में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के मुख्य संरक्षक एवं अध्यक्ष प्रशासनिक और जिला चुनाव अधिकारी सियाराम शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ महामंत्री बृजेश कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष सत्येन्द्र शरद शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री रामदयाल मीना उपस्थित थे।
बैठक में उपशाखा अनुसार सदस्यता अभियान, पदाधिकारियों की सक्रियता, एवं समय पर जिला एवं उपशाखाओं के निर्वाचन करवाने तथा सभी शाखाओं की आॅडिट करवाने पर चर्चा की गई।
बैठक में संरक्षक ओमप्रकाश शर्मा, जगदीश नारायण मिश्र, जिलाध्यक्ष मोहनलाल शर्मा, जिला मंत्री सुरेशचन्द शर्मा, कोषाध्यक्ष मुजाहिद पटेल, जिला कार्यकारी अध्यक्ष शकील अहमद, चुनाव अधिकारी बौंली महेश सेजवाल, जिला सभाध्यक्ष गोपाल लाल गुप्ता, दिनेश कुमार मीना, जितेन्द्र कुमार चतर्वेदी, हनुमान प्रसाद शर्मा सहित जिला एवं गंगापुर सिटी, बौंली, खण्डार, चैथ का बरवाड़ा, बामनवास, वजीरपुर उपशाखाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।

G News Portal G News Portal
21 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.