देशभर की विप्र महिलाओं का दिल्ली में समागम आज

देशभर की विप्र महिलाओं का दिल्ली में समागम आज

देशभर की विप्र महिलाओं का दिल्ली में समागम आज
सवाई माधोपुर  विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ का 8 मार्च अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर श्रीअभ्युदय उत्सव के नाम से नई दिल्ली छतरपुर स्थित आध्यात्म साधना केन्द्र में भव्य समागम होगा। जिसमें देश के विभिन्न प्रान्तों से विप्र महिलाएं भाग लेने पहुंचेगी। इस बीच उत्सव में भाग लेने के लिए रविवार शाम जयपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से विप्र महिलाओं का जत्था रवाना हो गया।
श्रीअभ्युदय उत्सव की स्वागताध्यक्ष एवं महिला आयोग की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता शर्मा ने बताया कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में संगठन का यह महत्वपूर्ण प्रयास हैं। इस उत्सव की मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की धर्मपत्नी डॉ. मल्लिका नड्डा होगी। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सुप्रिम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश ज्ञानसुधा मिश्रा को आमंत्रित किया गया हैं। मुख्य वक्ता के रूप में सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, रीटा बहुगुणा, रीति पाठक को आमंत्रित किया गया हैं। कार्यक्रम में महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा शर्मा की भी विशिष्ट उपस्थिति रहेगी।
आयोजन की संयोजक चंद्रकांता राजपुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम के युवा सम्मान, संस्कार स्वावलम्बन (कन्या विवाह से सम्बन्धित कार्ययोजना का शुभारंभ), पारम्परिक गीतमाला, प्रेरक वक्तव्य और रात्रि में सुप्रसिद् राजस्थानी गाायिका सीमा मिश्रा की रंगारंग प्रस्तुति प्रमुख आकर्षण होंगे।

G News Portal G News Portal
17 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.