हेल्प टू चिल्ड्रन योजना के तहत चिन्हित बालकों की आवश्यकताओं के मूल्यांकन के लिए बैठक आयोजित

हेल्प टू चिल्ड्रन योजना के तहत चिन्हित बालकों की आवश्यकताओं के मूल्यांकन के लिए बैठक आयोजित

हेल्प टू चिल्ड्रन योजना के तहत
चिन्हित बालकों की आवश्यकताओं के मूल्यांकन के लिए बैठक आयोजित
सवाई माधोपुर 2 सितम्बर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 1 मार्च 2020 के पश्चात अनाथ हुए बालकों की देखरेख, संरक्षण और उनके विधिक अधिकारों को संरक्षित रखने हेतु संचालित योजना हेल्प टू चिल्ड्रन के तहत जिलें में चिन्हित किये गये बालकों की आवश्यकताओं का मूल्यांकन करने हेतु अश्वनी विज, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में श्वेता गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अधिकारीगण के साथ ए.डी.आर. सेन्टर, जिला न्यायालय परिसर सवाई माधोपुर में मीटिंग का आयोजन किया गया।
बैठक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने योजना के उद्देश्य के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराना, जहाॅ वे रह सकें, केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी येाजनाओं का लाभ दिलाना, बच्चों का समावेशी विकास सुनिश्चित करना है। योजना के तहत अनाथ बालकों की पात्रतस बताते हुए जानकारी दी कि वे बालक जिसके दोनेा माता व पिता की मृत्यु 1 मार्च 2020 के बाद हो गई हो या जिसके एक मात्र जीवित माता/पिता की मृत्यु हो गई हो, या जिनके अभिभावक माता-पिता की मार्च 2020 के बाद मृत्यु हो गई हो, वे सभी बालको इस योजना के तहत लाभान्वित होने हेतु पात्र है।
श्वेता गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर ने बताया कि इस योजना के तहत बच्चों की पहचान करना, बच्चों को अपने विस्तारित परिवार तक पुनर्मिलन करवाना, पुनर्वास सुनिश्चित करना, योजनाओं तक बच्चों की पहुॅच सुनिश्चित करना, शिक्षा तक पहुॅच करना, बच्चों के विधिक और संवैधानिक अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए विधिक सहायता सुनिश्चित करना है।
बैठक में कोविड-19 के दौरान अनाथ हुए बालकों के संकलित डाटा के तहत प्रत्येक बच्चें की आवश्यकता का मूंल्यानक किया गया एवं आवश्कयतानुसार कार्यवाही करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश प्रदान किये। साथ ही संबंधित हितधारकों के साथ संपर्क कर योजना का प्रभावी क्रियान्वयन करने, बालकों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ उपलब्ध कराने, समय-समय पर योजना की प्रगति रिपोर्ट जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में पेश करने आदि के संबंध में निर्देश प्रदान किये।
साथ ही श्वेता गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता के तहत प्रकरणों में पैरवी हेतु नियुक्त अधिवक्तागण द्वारा प्रकरणों में की गई कार्यवाही की समीक्षा कर प्रभावी पैरवी करने हेतु अधिवक्तागण को निर्देश प्रदान किये।
इस अवसर पर डाॅ. सूरज सिंह नेगी अतिरिक्त जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर, कालूराम मीना, परिवीक्षा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी, समाज कल्याण विभाग सवाई माधोपुर, उमाशंकर शर्मा, अध्यक्ष अभिभाषक संघ सवाई माधोपुर, नन्दकिशोर बैरवा, पैनल अधिवक्ता, हनुमान प्रसाद गुर्जर पैनल अधिवक्ता, सोमा मैत्रा सामाजिक कार्यकर्ता, अनिता गर्ग सामाजिक कार्यकर्ता, सुरेश चन्द मीना सामाजिक कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
35 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.