मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन
खण्डार  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई खंडार द्वारा स्वामी विवेकानंद जन्मोत्सव के अवसर पर मनाये जा रहे युवा पखवाड़े के तहत मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम मेहंदी प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागियों ने एक दूसरे के हाथों पर मेहंदी लगाई। उसके पश्चात 3 सदस्य समिति ने विजेताओं का नाम लिफाफे में बंद रखा। परिणाम की घोषणा 23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस जयंती के दिन की जाएगी। उसके पश्चात जिला समिति सदस्य श्रीराम शर्मा ने विवेकानंद के विचारों में भारत की कल्पना को विस्तार से सभी को बताया। अंत में जिला सह प्रमुख शिवदयाल मथुरिया ने एबीवीपी द्वारा विवेकानंद को आदर्श मनाए जाने के बारे में विस्तार से समझाया। इस अवसर पर प्रतिभागी पायल शर्मा पूजा मथुरिया ज्योति रितिका शर्मा मनीषा सेन आरती कहार प्रियंका माली मनीषा माली उर्वशी गुप्ता सलोनी गर्ग खुशी गुप्ता सुनीता शर्मा दीपमाला शर्मा पूर्व नगर अध्यक्ष अरविंद जैन कार्यालय मंत्री विजेंद्र शर्मा सोशल मीडिया प्रभारी अंकित शर्मा नगर उपाध्यक्ष जितेंद्र गौतम खेमराज मथुरिया मंत्री मनीष गौतम मयंक मथुरिया बंटी सैनी गोविंद गौतम दीपेश चैधरी आदि उपस्थित रहे। अंत में विजेंद्र शर्मा ने विवेकानंद के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

G News Portal G News Portal
79 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.