मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन
सवाई माधोपुर 17 मई। युवा ब्राह्मण समाज, सवाई माधोपुर के तत्वावधान में परशुराम जन्मोत्सव पर साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को ऑनलाइन मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे महिला वर्ग ने बढ़ चढ़कर भाग लिया, एक से एक शोभनीय मेंहदी बनाई।
कार्यक्रम से जुड़े श्रीराम शर्मा, कुलदीप शर्मा ने बताया कि कल 18 मई मंगलवार को ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसकी वीडियो और फोटो आयोजन समिति को 8290101078, 7737287558 पर भेजना होगा, गौरतलब है कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अंतर्गत युवा ब्राह्मण समाज द्वारा कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए ऑनलाइन प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है, हेमंत शर्मा, गजेंद्र भारद्वाज, दिनेश शर्मा, देवेंद्र शर्मा, झंकृत शर्मा, अमित पाठक, मनीष शर्मा, नवदीप शर्मा ने बताया कि 19 मई को ऑनलाइन वाचन प्रतियोगिता होगी जिसमें प्रतियोगी को काव्य, संस्कृत श्लोक, रामायण या किसी भी धार्मिक ग्रंथ से सूक्ष्म उद्बोधन करना होगा।

G News Portal G News Portal
17 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.