ज्ञापन

ज्ञापन

ज्ञापन

सवाई माधोपुर 08 फरवरी 2021

स्थायीकरण सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज सवाई माधोपुर पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम साथिनों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा । साथिनों ने बताया कि महिला अधिकारिता एंव महिला बाल विकास विभाग के माध्यम।से ग्राम साथिन पिछले 13-14 वर्षों से पूरी मेहनत और लगन के साथ काम कर रही है । महिला उत्पीड़न, महिलाओं को रोजगार से जोड़ना,स्वम सहायता समूह बनाकर काम करवाना , बाल विवाह रुकवाना,वृद्धावस्था एंव विधवा पेंशन बनवाना,किशोरी बालिकाओं को जागरूक करना,जाजम बैठक लेना आदि कार्य पूरी ईमानदारी और मेहनत से कर रही है । बावजूद उसके साथिनों को महज 3,500 रुपये मानदेय दिया जा रहा है । साथिनों ने ज्ञापन के माध्यम से साथिनों को स्थायी करने , स्थायी करने तक 10 हजार रुपये मानदेय देने,साथिनों को परिचेता बनाने ,पीएफ व एसआई लागू करने,जाजम बैठक का मानदेय बढ़ाने,ग्राम साथिनों को ड्रेस व परिचय पत्र दिलाने के साथ ही बकाया भुगतान दिलाने की मांग की है ।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.