ज्ञापन

ज्ञापन

ज्ञापन

सवाई माधोपुर 18 फरवरी 2021

सवाई माधोपुर जिले के गंगापुरसिटी कस्बे में 17 फरवरी को हुई निखिल बैरवा की हत्या के मामले में आज सर्व समाज के लोगो ने सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट के समक्ष जमकर प्रदर्शन किया और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की । सर्व समाज के लोगो ने ज्ञापन के मध्यम से बताया कि निखिल बैरवा एक बारात में सवाई माधोपुर से गंगापुरसिटी गया था । जहाँ बदमाश प्रवृति के कुछ आदतन अपराधी किस्म के बदमाशो में निखिल की हत्या कर दी । सर्व समाज के लोगो ने आगामी तीन दिन में हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करते हुवे चेतावनी दी है कि अगर पुलिस द्वारा हत्या के आरोपियों को तीन दिन में गिरफ्तार नही किया गया तो सर्व समाज द्वारा सात दिन बाद बड़ा आंदोलन किया जायेगा । जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी ।

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.