ज्ञापन

ज्ञापन

ज्ञापन

सवाई माधोपुर 24 मार्च 2021

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे पटवारियों के समर्थन में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के पदाधिकारियों ने आज सवाई माधोपुर में कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन करते हुवे मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा । अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ सवाई माधोपुर के जिला मंत्री हनुमान सिंह नरुका ने बताया कि पटवारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले काफी समय से आंदोलनरत है । इसके बावजूद सरकार द्वारा पटवारियों की मांगों पर ध्यान नही दिया जा रहा है । उनका कहना है कि अगर समय रहते राज्य सरकार द्वारा पटवारियों की मांगों का समाधान नही किया गया तो मजबूरन अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ पटवारियों के समर्थन में उतरेगा । जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.