अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौपा ज्ञापन-गंगापुर सिटी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौपा ज्ञापन-गंगापुर सिटी

सलालपुर गांव में हवा में चलाई गोली के आरोपितों को गिरफ़्तार किया जाए

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौपा ज्ञापन-गंगापुर सिटी
सदर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव सड़क मार्ग पर गत दिनों पुराने विवाद को लेकर बदमाशों ने दो फायरिंग कर बदमाश भाग गए। इस संबंध में सैनी समाज के लोगों ने शुक्रवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा को ज्ञज्ञपन देकर आरोपितों को गिर$फ्तार करने की मांग की।ग्रामीणों ने बताया कि आरोपित सरेआम हवा में गोली चलाकर लोगों को डराधमकार रहे है। जिससे ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष ताहिर है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर 5 दिन में आरोपितों को पुलिस ने नहीं पकड़ा गया तो फिर से सलालपुर स्थित गंगापुर -सवाई माधोपुर हाइवे सड़क पर जाम लगाने की चेतावनी दी है।
उल्लेखनीय है कि बदमाशों ने तीन दिन पहले ग्रामीणें पर हवा में फायरिंग की गई थी। इसके विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने सवाई माधोपुर गंगापुर रोड स्थित लालपुर गांव सड़क मार्ग पर एक घंटे जाम लगा दिया गया। जिससे सवाई माधोपुर -गंगापुर सिटी सड़क मार्ग जाम हो गया। और दोनों तरफ वाहनों की कतार सी लग गई। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ने की मांग कर चुके है। लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं की है।

G News Portal G News Portal
77 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.