रास्ते की मांग को लेकर ज्ञापन

रास्ते की मांग को लेकर ज्ञापन

रास्ते की मांग को लेकर ज्ञापन

सवाई माधोपुर 03 फरवरी 2021

सवाई माधोपुर पंचायत समिति परिसर स्थित हनुमान व शिव मंदिर के रास्ते की मांग को लेकर आज गौतम कॉलोनी ,सुभाष कॉलोनी के महिला पुरुषों में एडीएम को ज्ञापन सौंपा और कॉलोनी की तरफ से रास्ता देने की मांग की । कॉलोनी वासियों का कहना है कि पंचायत समिति परिसर स्थित हनुमान एंव शिव मंदिर पर जाने के लिए गौतम कॉलोनी एंव सुभाष कॉलोनी की तरफ से वर्षो पुराने रास्ते को यूआईटी द्वारा कर दिया गया है जिसके चलते कॉलोनी वासियों को मन्दिर आने जाने के लिए लम्बा चक्कर लगाना पड़ रहा है । उनका कहना है कि मन्दिर पर वे वर्षों से कॉलोनी वाले रास्ते से ही आ रहे है । मगर यूआईटी द्वारा बरसों पुराने रास्ते को बंद कर दिया गया । कॉलोनी वासियों का कहना है कि पंचायत समिति परिसर स्थित हनुमान मंदिर एंव शिव मंदिर क्षेत्र के लोगो के लिए आस्था का केंद्र है । ऐसे में अगर यूआईटी द्वारा बंद किया गया बरसो पुराना रास्ता प्रशासन द्वारा नही खुलवाया गया तो कॉलोनी वासियों द्वारा बड़ा और उग्र आंदोलन किया जाएगा । जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.