अवैध कारोबार को लेकर सौपा ज्ञापन-वजीरपुर

अवैध कारोबार को लेकर सौपा ज्ञापन-वजीरपुर

अवैध कारोबार को लेकर सौपा ज्ञापन

महेन्द्र शर्मा
वजीरपुर, कस्बा व आस पास के ग्रामीण इलाके में इन दिनों स्मैक, चरस, गांजा जैसी नशे की सामग्री के साथ जुआ सट्टा और ऑनलाइन गैम का कारोबार खूब पनप रहा है। जिससे युवावर्ग इस चपेट में आ रहा है। इस परेशानी को ध्यान में रखते हुए सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर एडीएम नवरत्न कोली तथा एएसपी हिमान्शु शर्मा को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की। ज्ञापन देने वाले अवधेश, सौम्य, दीपक , गिरधारी लाल व मोनिस खां ने बताया कि कि क्षेत्र में बड़ी मात्रा में स्मैक, चरस, गांजा, अफीम जैसे नशीले पदार्थों का धंधा हो रहा है। पुलिस प्रशासन इसे अनदेखी कर रहा है जिससे युवा वर्ग के लोग इस नशे की लत में फंसते जा रहे हैं। लत के कारण घर परिवार में कलह हो रहा है। नशा करने वाले लोगों का जीवन अंधकारमय होता जा रहा है। वही स्मैक की लत के चलते क्षेत्र में चोरी लूट की वारदात बढ़ गई है। पुलिस प्रशासन इस ओर ध्यान दे नही तो सामाजिक कार्यकर्ताओं को सड़क पर उतरना पड़ेगा।

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.