सड़क मार्ग की जांच को लेकर सौपा ज्ञापन
महेन्द्र शर्मा
वजीरपुर, ग्राम पंचायत बडौली के उप सरपंच संतराम के नेतृत्व में मंगलवार को बड़ौली से मीणा बड़ौदा की सड़क में घटिया लगने से एक माह में ही बिखरने की जांच को लेकर उपखण्ड अधिकारी के नाम कार्यालय के पीए सतीस मीणा को ज्ञापन सौंपा। कार्यालय के सतीस मीणा ने बताया कि उपसरपंच संत राम मीणा के नेतृत्व में गांव बड़ौली से मीणा बडौदा की सड़क निर्माण अभी से खराब होने की जांच को लेकर लोगों ने उपजिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया गया है। इस अवसर पर फुल राम मीणा अमरसिंह मीणा, भीम मीणा, रूपसिंह, गोपाल सिंह योगी, दिलराज मीणा आदि ग्रामीण जन उपस्थित थे ।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.