म्हारो बरवाड़ो फाउंडेशन को मिला प्रदेश स्तरीय सम्मान – चौथ का बरवाड़ा

म्हारो बरवाड़ो फाउंडेशन को मिला प्रदेश स्तरीय सम्मान – चौथ का बरवाड़ा

म्हारो बरवाड़ो फाउंडेशन को मिला प्रदेश स्तरीय सम्मान
चौथ का बरवाड़ा 5 अक्टूबर। नमो मोर्चा भारत की ओर से प्रदेश स्तरीय सेमिनार व नमो राष्ट्र सेवा सम्मान 2021 में चैथ का बरवाड़ा कस्बे की सामाजिक संस्था म्हारो बरवाड़ो फाउंडेशन को राज्यस्तरीय उत्कृष्ट नमो राष्ट्र सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। फाउंडेशन की ओर से सुरेंद्र मीणा ने ये सम्मान ग्रहण किया।
म्हारो बरवाड़ो फाउंडेशन के समन्वयक अनेन्द्र सिंह आमेरा ने बताया की संगठन पिछले 2 वर्षों से भी अधिक समय से पर्यावरण, जल, गौरया संरक्षण, भिक्षुक उन्मूलन सहित विभिन सेवा क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। प्रदेश स्तरीय सम्मान के लिए उन्होंने नमो मोर्चा भारत की प्रदेश अध्यक्षा मूर्ती मीणा और प्रदेश प्रवक्ता मधुमुकुल चतुर्वेदी सहित समस्त टीम का आभार व्यक्त किया।

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.