अधेड़ ने लगाई चंबल में छलांग
सवाई माधोपुर 20 फरवरी 2021
सवाई माधोपुर जिले के खंडार उपखण्ड क्षेत्र में चंबल स्थित पाली ब्रिज से कूदकर आत्महत्या करने के मामले दिनों दिन बढ़ते जा रहें । आज सुबह भी ऐसा ही एक मामला सामने आया । जिसमे एक साठ वर्षीय अधेड़ व्यक्ति ने पाली ब्रिज से चंबल में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। अधेड़ को पानी मे कूदता देख चंबल घाट पर पुलिया के नीचे मौजूद चंबल घड़ियाल अभ्यारण के कर्मचारियों ने गस्ती वोट के माध्यम से अधेड़ व्यक्ति को पानी से जिंदा बाहर निकालने का प्रयास किया । पर जब तक कर्मचारी अधेड़ व्यक्ति को पानी से बाहर निकाल पाते तब तक अधेड़ ने दम तोड़ दिया । चंबल घड़ियाल के कर्मचारीयो ने शव को चंबल के पानी से बाहर निकाला । वही अधेड़ व्यक्ति के पाली ब्रिज से कूदने की सूचना राजस्थान और मध्यप्रदेश पुलिस को दी गयीं । मध्यप्रदेश पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। हालांकि अभी तक अधेड़ व्यक्ति के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.