मंत्रालयिक कर्मचारियों ने सौंपे उपखण्ड स्तर पर ज्ञापन – सवाई माधोपुर

मंत्रालयिक कर्मचारियों ने सौंपे उपखण्ड स्तर पर ज्ञापन – सवाई माधोपुर

मंत्रालयिक कर्मचारियों ने सौंपे उपखण्ड स्तर पर ज्ञापन
सवाई माधोपुर 16 अगस्त। राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारियों की लम्बे समय से चली आ रही मांगो की उपेक्षा से कुंठित मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ द्वारा 16 अगस्त से आन्दोलन की शुरूआत की गई।
मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ की 11 सूत्रीय मांगपत्र पर 16 अगस्त को जिले के सभी उपखण्ड मुख्यालयों पर ब्लाॅक अध्यक्षों के नेतृत्व में उपखण्ड अधिकारियों को ढोल बजाकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया।
जिलाध्यक्ष कानसिंह ने बताया कि सवाई माधोपुर में मनोज शर्मा, चैथ का बरवाड़ा से लक्ष्मीकान्त शर्मा, बौंली दिवाकर गौतम, बामनवास से गिरधारी सोनी, गंगापुर सिटी से जगदीश सिंधी, खण्डार से पियूष वर्मा एवं मलारना डूंगर से परवेज आलम द्वारा ज्ञापन दिये गये।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 अगस्त को जिला स्तर पर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया जायेगा।

G News Portal G News Portal
26 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.