मंत्री की जनसुनवाई
सवाई माधोपुर 19 फरवरी 2021
एंकर-सवाई माधोपुर जिले के प्रभारी मंत्री परसादी लाल मीणा आज सवाई माधोपुर दौरे पर रहे ।जहां पर उन्होंने मुख्यालय के सर्किट हाउस में जनसुनवाई आयोजित की ।इस अवसर पर संभागीय आयुक्त पीसी बेरवाल कलेक्टर राजेंद्र किशन एसडीएम कपिल शर्मा सहित जिले के विभिन्न विभागों के कई अधिकारी मौजूद रहे ।प्रभारी मंत्री परसादी लाल मीणा ने सर्किट हाउस में एक-एक करके लगभग 4 दर्जन से अधिक लोगों के परिवाद सुने ।इस अवसर पर कई ग्रामीणों ने उन्हें सामूहिक अतिक्रमण पेयजल सड़क आदि समस्याओं से भी रूबरू करवाया ।जिस पर प्रभारी मंत्री परसादी लाल मीणा ने मौजूद विभिन्न विभागों के आला अधिकारियों को ग्रामीणों की सभी समस्याओं के नेता शीघ्र निस्तारण करने के भी निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर परसादी लाल मीणा ने सर्किट हाउस में ही जिले के अधिकारियों की बैठक भी ली। जहां पर उन्होंने बैठक में समीक्षा करते हुए बोली ब्लॉक के पीएमजेएसवाई योजना में कार्य की धीमी गति मिलने पर विकास अधिकारी को लताड़ लगाई तथा कलेक्टर को लापरवाह अधिकारी के लिए चार्ज शीट देने के निर्देश दिए ।बैठक के दौरान आगामी गर्मी के समय में पेयजल के समुचित प्रबंधन के लिए विभागीय अधिकारियों को कंटीजेंसी प्लान बनाने के भी निर्देश प्रदान किए।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.