मंत्रालय कर्मियों ने सौपा ज्ञापन
महेन्द्र शर्मा
वजीरपुर, मंत्रालय कर्मचारियों की लम्बे समय से चली आ रही मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार हाकिम सिंह को कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने बताया कि मंत्रालय कर्मचारियों की मांगों को पूरा स्वतंत्रता दिवस तक पूरा नही किया तो प्रदेश अध्यक्ष के आव्हान पर15 सितम्बर को राजधानी की वाईस गोदाम से महारैली का आयोजन किया जावेगा। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस अवसर पर रामसिंह जाट, राजीव शर्मा, रेवन सिंह, सतीश शर्मा सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.