सफाई कर्मचारी के थैले से बदमाशों ने किया हाथ साफ-गंगापुर सिटी

सफाई कर्मचारी के थैले से बदमाशों ने किया हाथ साफ-गंगापुर सिटी

सेवानिवृत सफाई कर्मचारी के थैले से 50 हजार रुपए उडाए

एसबीआई बैक से निकाल कर ई- मित्र की दुकान पर एन्ट्री कराने के दौरान हुए गायब-गंगापुर सिटी
शहर में लूट की बारदाते कम होने का नाम नहीं हो रही है। गुरुवार को एक सेवानिवृत सफाई कर्मचारी के थैले से बदमाशों में 50 हजार रुपए निकाल लिए गए। बाद में पीडि़त ने कोतवाली थाना पुलिस में 50 हजार रुपए निकालने का मामला दर्ज कराया गया है।
पीडि़त बदरिया के बालाजी के पीछे वाल्मीकी बस्ती गंगापुर सिटी निवासी गिर्राज प्रसाद हरिजन पुत्र रामसहाय हरिजन जो कि पीलोदा सीएससी चिकित्सालय के पूर्व सफाई कर्मचारी के पद से सेवानिवृत हो गए है। उन्होंने बताया कि वे सुबह 11 बजे शहर के एसबीआई बैक से 50 हजार रुपए निकालकर बैक से उतरते समय वह बैक की डायरी में एन्ट्री कराने के लिए बैक के पास एक ई-मित्र की दुकान पर गया था।इस दौरान वहां दो युवक व एक महिला खड़ी हुई थी। इस दौरान ई-मित्र संचालक ने पासबुक में एन्ट्री करने के बाद उसे दे दी गई। जैसे ही गिर्राज प्रसाद हरीजन ने पास बुक को थैले में रखने लगा तो थौले से 50 हजार रुपए गायब थे। बाद में वह चिल्लाया। लोगो की भीड़ जमा हो गई। बाद में पीडि़त कोतवाली थाना में 50 हजार रुपए थैले से गायब होने की बात पुलिस को बताने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। और पुलिस ने ई-मित्र वाले से पूछताछ की।
साथ ही दुकान पर सीसी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए। पीडि़त ने बताया कि बाद में पुलिस ने बैक में भी सीसी कैमरे खगाले गए। लेकिन बदमाशों का पमा नहीं चल पाया। बाद में पीडि़त गिर्राज प्रसाद हरिजन ने कोतवाली थाने में 50 हजार थैले से निकलने का मामला दर्ज कराया गया। वही कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.