मिशन बीट प्लास्टिक रणथम्भौर अभियान जारी

मिशन बीट प्लास्टिक रणथम्भौर अभियान जारी

मिशन बीट प्लास्टिक रणथम्भौर अभियान जारी
सवाई माधोपुर 19 सितम्बर। बाघ संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति सवाई माधोपुर के तत्वधान में मिशन बीट प्लास्टिक रणथम्भौर के तहत रणथम्भौर परिक्षेत्र के भेह का भेरूजी वन क्षेत्र में करीब 20 किलो प्लास्टिक व पॉलिथीन व इक्कठी कर साफ सफाई की तथा कचरे को नष्ट किया गया साथ ही लोगो को प्लास्टिक व पॉलिथीन से होने वाले दुष्परिणामो की जानकारी देकर जागरूक भी किया गया।
इस वन क्षेत्र में टाइगर, पैंथर, भालु, सांभर, चीतल व नीलगाय आदि कई वन्यजीवों का हमेशा विचरण रहते है प्लास्टिक व पॉलिथीन खाने से किसी भी समय वन्यजीवों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
संस्था पिछले 2 वर्ष से रणथम्भौर परिक्षेत्र को प्लास्टिक पॉलिथीन मुक्त व पार्क को स्वच्छ व सुंदर बनाने के उद्देश्य के साथ काम कर रहे जिसके तहत हर सप्ताह रणथम्भौर परिक्षेत्र व आसपास के क्षेत्र में एक स्थान तय कर वहा की साफ सफाई की जाती है तथा लोगो को प्लास्टिक व पॉलिथीन के दुष्परिणामो की जानकारी देकर जागरुक भी किया जाता है। इस अवसर पर संस्था के सदस्य सोनू सैनी, सुनील जोरवाल हिम्मतपुरा, राजेश सैनी, अरविंद कुमार बैरवा व रूपसिंह आदि ने भाग लिया।

G News Portal G News Portal
16 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.