बारिश में परेशान लोगों के हाल जानने पहुंचे विधायक – सवाई माधोपुर

बारिश में परेशान लोगों के हाल जानने पहुंचे विधायक – सवाई माधोपुर

बारिश में परेशान लोगों के हाल जानने पहुंचे विधायक
सवाई माधोपुर 3 अगस्त। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते परेशान लोगों के हाल जानने के लिए विधायक दानिश अबरार शहर पहुंचे।
विधायक ने शहर में घुटनों तक भरे पानी के बीच गली मोहल्लों में पैदल दौरा कर हालातों का जायजा लिया। इस दौरान शहरवासियों की परेशानी भी सुनी। इस बीच उन्होंने पानी भराव वाले क्षेत्रों से पानी के निकास के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। आमजन से उफनते, नदी नालों में नहीं जाने व बारिश के दौरान सावधानी बरतने की अपील की।
विधायक ने बताया कि संभवतया सवाई माधोपुर जिले में 1988 के बाद इतनी बारिश हुई है। हालात बाढ जैसे हो गए है। हालांकि अभी हालात नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि दुख दर्द के समय जनप्रतिनिधि को जनता के बीच होना चाहिए। इसी कर्तव्य को निभाने के लिए उन्होंने नगर परिषक्ष क्षेत्र का दौरा कर आमजन के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनी।

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.