विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक बामनवास इंदिरा मीणा ने लगाए पौधे

विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक बामनवास इंदिरा मीणा ने लगाए पौधे

विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक बामनवास इंदिरा मीणा ने लगाए पौधे

उपखंड मुख्यालय बौली में स्थित श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में बामनवास विधायक इंदिरा मीना ने पौधा लगाकर ‘श्री गुप्तेश्वर महादेव स्मृति वन ‘ योजना का शुभारंभ किया साथ ही स्थानीय सरपंच कमलैशी जोशी एवं अन्य गणमान्य लोगों ने भी वृक्षारोपण किया।
स्थानीय वन विभाग में प्रभारी रेंजर जैमनी भी अपने अधिनस्त समस्त कर्मचारियों के साथ उपस्थित रहे और विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के लिए छायादार और औषधीय पोधै उपलब्ध करवाये। साथ ही श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में कार्य करवाने कै लिए श्री गुप्तेश्वर सेवा समिति का यथा सम्भव सहयोग करने और विभागीय योजनाओं को लागू कर वृक्ष कुंज, एनीकट निर्माण जैसे कार्य करवानै का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर शिक्षक संघ उपशाखा बौली अध्यक्ष रघुवीर प्रजापत ने भी एक पौधा लगाकर शिक्षक संघ द्वारा एक सौ पौधे ‘श्री गुप्तेश्वर महादेव स्मृति वन ‘ में लगवानै का संकल्प अभिव्यक्त किया ताकी गुप्तेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में ‘श्री गुप्तेश्वर महादेव स्मृति वन ‘ समृध्द हो और इस परिसर की सुन्दरता के साथ पर्यावरण का संरक्षण हो सके। समिति अध्यक्ष जयप्रकाश सेन, महामंत्री सीताराम सैनी,उपाध्यक्ष चोथमल कटारिया, भैरूलाल मीना पुर्व हथडोली सरपंच समिति कार्यकारिणी एंव अन्य गणमान्य सदस्यों के साथ श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर को संवारने का कार्य निरन्तर कर रहे हैं। समिति संरक्षक मंडल के सदस्य ओमप्रकाश जौशी, शिवदयाल राजौरा, पंकज जौशी, दशरथराज शर्मा, बुध्दिप्रकाश जांगिड़, विमल जांगिड, मुकेश गोयल, भगवान गुर्जर, दिनदयाल सोनी, शम्भूदयाल राजौरा,गिर्राज राजौरा सहित समस्त समिति सदस्यों ने ‘श्री गुप्तेश्वर महादेव स्मृति वन ‘ में अपना श्रमदान कर पर्यावरण दिवस कै आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। श्री गुप्तेश्वर सेवा समिति की ओर से ‘श्री गुप्तेश्वर महादेव स्मृति वन ‘ योजना को सफल बनाने के लिए आमजनता से भी इस कार्य में भाग लैने का आवहान किया है और अपने परिवार जनों की स्मृति में , जन्मदिन के उपलक्ष्य में, वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष्य में, या अन्य किसी भी शुभकार्य के आयोजन की स्मृति में ‘श्री गुप्तेश्वर महादेव स्मृति वन ‘ मैं पोधा लगाकर इस कार्यो को सफल बनाने कै लिए समिति का सहयोग करें और अपना योगदान अवश्य दें।

G News Portal G News Portal
77 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.