विधायक ने किया सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय का औचक निरीक्षण

विधायक ने किया सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय का औचक निरीक्षण

विधायक ने किया सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय का औचक निरीक्षण

सवाई माधोपुर 25 मार्च 2021

सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार ने आज सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय स्थित सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया । इस दौरान एसडीएम कपिल शर्मा भी मौजूद रहे । निरीक्षण के दौरान विधायक दानिश अबरार ने श्रमिकों के पंजीयन ,श्रमिकों को मिलने वाली सरकारी योजनाओं का लाभ सहित अन्य जानकारीयां ली और सहायक श्रम कार्यालय के अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए । विधायक दानिश अबरार ने बताया कि उन्हें लम्बे समय से सहायक श्रम कार्यालय पर श्रमिको के पंजीयन सहित श्रमिकों को मिलने वाले सरकारी योजनाओं के लाभ को लेकर शिकायत मिल रही थी । जिसके चलते उनके द्वारा सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय का निरीक्षण किया गया है । निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिली । जिसे लेकर विधायक ने सहायक श्रम आयुक्त को व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए ।

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.