विधायक ने किया उच्च जलाशयों का उद्घाटन – सवाई माधोपुर

विधायक ने किया उच्च जलाशयों का उद्घाटन – सवाई माधोपुर

विधायक ने किया उच्च जलाशयों का उद्घाटन
सवाई माधोपुर 19 जुलाई। विधायक स.मा. दानिश अबरार ने सोमवार को बंमोरी, चकचैनपुरा में उच्च जलाशय का उद्घाटन किया। इसके अलावा रेलवे कॉलोनी में करीब 16 वर्ष से अनुपयोगी उच्च जलाशय की टेस्टिंग करवाकर जलापूर्ति शुरू करवाई। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने विधायक का आभार जताया।
विधायक दानिश अबरार ने बताया कि चकचैनपुरा व बंमोरी में उच्च जलाशय बनकर तैयार होने से आसपास के क्षेत्र में जलापूर्ति सुचारू होने से स्थानीय लोगों को पेयजल संकट से निजात मिलेगी। इसके अलावा रेलवे कॉलोनी में करीब 16 वर्ष पूर्व बनवाए गए उच्च जलाशय का उपयोग नहीं हो रहा था। इससे कॉलोनीवासियों को पेयजल संकट का सामना करना पड रहा था। इस उच्च जलाशय की टेस्टिंग करवाकर जलापूर्ति शुरू करवाई।
विधायक ने साहूनगर, गुलाब बाग, ट्रक यूनियन व रोडवेज बस डिपो तथा सामान्य चिकित्सालय के पास बनवाए गए आधुनिक सामुदायिक शौचालयों का भी उद्घाटन किया।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.