विधायक रामकेश मीना ने बंजारा की ढाणी में पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस
ग्राम पंचायत छाबा के ग्राम ताजपुर की बंजारा ढाणी में 12 जनवरी की रात्रि को शंकर बंजारा के छप्परपोश एवं पाटोर मंे आग लग गई जिसमें पीड़ित परिवार से मिलने स्थानीय विधायक रामकेश मीना बंजारा की ढाणी पहुंचें।
विधायक मीना ने बंजारा की ढाणी पहुंचकर पीड़ित परिवार से उनका हाल जाना, पीड़ित परिवार ने बताया कि आग की घटना से घर मंे रखा गेहूं, रजाई-गद्दे एवं 6 मवेशी के साथ घर का अन्य सामान भी जल गया। विधायक ने पीड़ित को ढांढस बंधाया एवं 5100 रू. की नगद आर्थिक सहायता प्रदान की एवं साथ मौजूद उपजिला कलेक्टर गंगापुर सिटी एवं पटवारी को पीड़ित परिवार की मदद के लिए हर जरूरी सरकारी सहायता दिलाने के लिए निर्देशित किया।
इस दौरान उपजिला कलेक्टर अनिल चौधरी,
ग्राम ताजपुर की बैरवा बस्ती मंे विधायक मीना ने की जनसुनवाई
इसके पश्चात विधायक रामकेश मीना ने ग्राम ताजपुर की बैरवा बस्ती मंे ग्रामीणों के बीच जाकर जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने विधायक को गांव की समस्याओं से अवगत कराया जिस पर विधायक रामकेश मीना ने सम्बन्धित अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का अतिशीघ्र समाधान करने के निर्देश दिये।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.