विधायक रामकेश मीना ने खुलवाये रिटेल सब्जी मण्डी पर लगे गेट-गंगापुर सिटी

विधायक रामकेश मीना ने खुलवाये रिटेल सब्जी मण्डी पर लगे गेट-गंगापुर सिटी

विधायक रामकेश मीना ने खुलवाये रिटेल सब्जी मण्डी पर लगे गेट-गंगापुर सिटी

विधायक रामकेश मीना ने खुलवाये रिटेल सब्जी मण्डी पर लगे गेट
कोरोना काल में आम जन को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए रिटेल सब्जी मण्डी के दरवाजों पर प्रषासन द्वारा लगाये गये सुरक्षा गेटों को हटवाने के लिए कुछ दिनों पूर्व रिटेल सब्जी मण्डी के व्यापारियों का एक दल विधायक रामकेष मीना से मिला था।
इस पर आज विधायक रामकेश मीना द्वारा रिटेल सब्जी मण्डी पहुंचकर मण्डी के दरवाजों पर लगे हुए सुरक्षा गेटों को हटवाया। विधायक रामकेष मीना ने सब्जी व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब कोरोनाकाल में लोग एक दूसरे के सम्पर्क में आने से संक्रमित हो रहे थे, सब्जी मण्डी में भी भीड़ बढ़ने से कोरोना बढ़ने का खतरा था, इसलिए सुरक्षा के दृष्टि से मण्डी के दरवाजों पर लोहे के गेट लगवाये गये थे, जिनसे सब्जी मण्डी में आने वाले ग्राहक अपने वाहनों को अन्दर न लाकर बाहर की खड़ा रखें जिससे मण्डी में भीड़ न हो। अब जबकि कोरोना का खतरा कम हो चुका है एवं उतार पर है और देष में वैक्सीन भी आ चुकी है तो अब कोरोना से घबराने की कोई जरूरत नही है। मण्डी व्यापारियों एवं आमजन के हित को देखते हुए अब मण्डी के दरवाजों पर लगे लोहे के गेटों को खुलवाया जा रहा है जिससे मण्डी व्यापारियों का व्यापार चौपट न हो और ग्राहकों को भी कोई परेषानी न हो।रिटेल सब्जी मण्डी के सभी व्यापारियों ने विधायक रामकेश मीना के इस सराहनीय कदम का दिल से धन्यवाद देते हुए उनका माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया।
देखे वीडियो
https://www.youtube.com/watch?v=EHMFVeiSl7w

G News Portal G News Portal
27 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.