विधायक करेगें जनसुनवाई
सवाई माधोपुर 10 जुलाई। विधायक स.मा. दानिश अबरार 11 व 12 जुलाई को अपने निज आवास पर ग्रामीणों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनेंगे।
विधायक सूत्रों के अनुसार इस दौरान विभिन्न विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। जिनके द्वारा समस्याओं का तुरन्त समाधान का प्रयास किया जायेगा।
यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि राज्य में ट्रांसफर से रोक हटते ही विधायक दानिश अबरार ने अपने तबादले के लिए उनकी अनुशंसा चाहने वाले जिले के कर्मचारियों से अपने कार्यालय पर प्रार्थना पत्र भी लेने शुरू कर दिये हैं।