कोविड वैक्सीनेषन के लिए हुआ माॅक ड्रिल

कोविड वैक्सीनेषन के लिए हुआ माॅक ड्रिल

कोविड वैक्सीनेषन के लिए हुआ माॅक ड्रिल
सवाई माधोपुर 8 जनवरी। जिले में कोविड-19 के वैक्सीनेषन के लिए शुक्रवार को तीन स्थानों पर ड्राई रन( माॅक ड्रिल) किया गया।
जिला कलेक्टर राजेन्द्र किषन सहित एडीएम सूरज सिंह नेगी, एडीएम गंगापुर नवरतन कोली, जिला परिषद के सीईओ रामस्वरूप चैहान सहित प्रषासन एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ड्राई रन पर नजर रखते हुए लगातार जायजा लिया।
जिला कलेक्टर राजेन्द्र किषन ने सुबह दस बजे शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हिंगोटिया पर पहुंचकर माॅक ड्रिल की समस्त गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने वैक्सीनेषन के लिए आने वाले लाभार्थी का पंजीयन कक्ष पर आगमन, थर्मल स्क्रीनिंग, हाथ धुलाई, मास्क लगाने के बाद कोविन साॅफ्टवेयर से पहचान की जांच एवं ओटीपी प्राप्त करने में लगने वाला समय भी जांचा। इसके बाद टीकाकरण कक्ष में लाभार्थी को टीका लगाने से पूर्व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेने की गतिविधि तथा टीका लगाने की प्रक्रिया के बाद दी जाने वाली जानकारी का निरीक्षण किया। इसी प्रकार वैक्सीन लगाने के बाद निगरानी कक्ष में लाभार्थी को आधे घंटे तक बिठाने, कोई प्रतिकूल प्रभाव पड़ा हो तो चिकित्सक को बताने संबंधी गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं को देखा।
कलेक्टर ने कोल्ड चैन की व्यवस्था, प्रषिक्षण संबंधी जानकारी भी कार्मिकों से ली। उन्होंने कार्मिकों सवाल जवाब कर कार्मिकों की इस संबंध में दक्षता को जांचा। कलेक्टर ने इस मौके पर अतिरिक्त सीएमएचओ डाॅ कैलाष सोनी एवं ब्लाॅक सीएमएचओ को वास्तविक वैक्सीनेषन के लिए की जाने वाली तैयारियों के संबंध में निर्देष दिए तथा कहा कि माॅक ड्रिल के दौरान आने वाली परेषानियां एवं गतिविधियों से सीख लेकर आगे की तैयारियां करें।
जिले में 8 जनवरी को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक कोविड-19 ड्राई रन (माॅक ड्रिल) का आयोजन जिला चिकित्सालय सवाई माधोपुर, मलारना डूंगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं शहरी प्राथमिक हिंगोटियां में हुआ।
कलेक्टर ने बताया कि माॅक ड्रिल वास्तविक टीकाकरण की तैयारियों का अभ्यास हैं। इसके माध्यम से वास्तविक टीकाकरण की संभावित कठिनाईयों को पहचान कर उनमें सुधार किया जा सकेगा। सीएमएचओ ने बताया कि प्रत्येक स्थान पर 25-25 लोगों पर वैक्सीन लगाए जाने का रिहर्सल किया गया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर सूरज सिंह नेगी, जिला परिषद के सीईओ एवं वैक्सीनेषन के प्रभारी आरएस चैहान ने भी जिला अस्पताल में माॅक ड्रिल का निरीक्षण किया। इसी प्रकार मलारना डूंगर सीएचसी पर एसडीएम रघुनाथ, सीएमएचओ डाॅ तेजराम मीना ने निरीक्षण किया।

G News Portal G News Portal
21 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.