आधा दर्जन से अधिक लोगों ने पीट-पीट कर की हत्या-गंगापुर सिटी

आधा दर्जन से अधिक लोगों ने पीट-पीट कर की हत्या-गंगापुर सिटी

सवाई माधोपुर से गंगापुर सिटी बारात में आए एक युवक की दर्दनाक मौत

शादी स्थल से डेढ़ किलोमीटर दूरी पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने पीट-पीट कर की हत्या,आरोपित भाग निकले,सूचना मिलने पर तुरंत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व पुलिस उपाधीक्षक घटना स्थल पर पहुंचे-गंगापुर सिटी
शहर में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है।ओर दो दिन में दो हत्याओं के मामले सामने आ चुके है। हालांकि पुलिस अपराधियों पर भी नकल कस रही है। वही सदर थाना क्षेत्र के बाईपास पर स्थित सैनी ढाबे के पास मंगलवार रात को सवाई माधोपुर से गंगापुर सिटी बाईपास स्थित राज महल पैलेस होटल में एक शादी समारोह में शरीक होने आए एक युवक की लोगों ने आपसी कहासुनी के बाद पीट पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है।
सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक कालूराम मीना व सदर थाना प्रभारीश्रीकिशन मीनाआदि घटना स्थल पर पहुंचे। ओर उन्होंने मौका मुआयना किया गया। बाद में शव को सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया। जहां बुधवार सुबह शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमाटर्म कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जबकि आरोंपित अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। युवक की हत्या की खबर शहर में आग की तरह फैल गई। इसके बाद बुधवार सुबह सवाई माधोपुर से एसएफएल की टीम भी गंगापुर पहुंची। ओर घटना स्थल जाकर जायजा लिया। साथ ही साक्ष्य जुटाएं। इस संबंध में मृतक निखिल बैरवा के पिता बृज मोहन बैरवा पुत्र रामपाल बैरवा निवासी गौत्तम कॉलोनी थाना मानटाउन सवाई माधोपुर ने सदर थाने में नामजद लोगों के खिलाफ उसके पुत्र की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
रिपोर्ट में पिता बृज मोहन बैरवा ने बताया कि उसका पुत्र निखिल बैरवा 16 फरवरी21 को अपने दोस्त इमरान मोहम्मद उर्फ मोगली निवासी सवाई माधोपुर एवं आकाश बैरवा उर्फ पप्पी सवाई माधोपुर के साथ अपने दोस्त गौरव राजपूत की बारात में गंगापुर सिटी गया था। ये तीनों इमरान मोहम्मद के चाचा शरीफ मोहम्मद की बलेनो कार से बारात में गए थे
17 फरवरी को रात्री एक बजे गाडी मालिक शरीफ निवासी सवाइ्र माधोपुर ने मोंबाइल फोन पर बताया कि निखिल बैरवा की गंगापुर सिटी में हत्या कर दी है।
 सूचना पर पिता बृज मोहन, साले सुरेशनारायण,भतीजे रविशंकर,विजयशंकर व अन्य परिजनों के साथ गंगापुर सिटी आए। जहां उसका भान्ता आकाश उर्फ पप्पी मिला। बाद में उसने घटना के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि मंगलवार को करीब चार बजे सांय में निखिल बैरवा व इमरान मोहम्मद उर्फ मोगली तीनों इमरान के चाचा की कार से दोस्त गौरव राजपूत की बारात में राजमहल पैलेस गंगापुर सिटी आए थे।
डांस करने पर पहले हुआ था झगड़ा :
बारात में चढाई के दौरान तीनों रात 9 बजे डांस कर रहे थे। तो डांस करते समय हम तीनों से हमारे पूर्व परिचित गौरव गुप्ता उर्फ टीटू, दीपक सोनी, गिरीश सिन्धी उर्फ सेठी सिन्धी, मनीष इसरानी उर्फ मुन्ना सिन्धी, गौरव खत्री उर्फ गोरू, योगेश गुप्ता उर्फ योगी गुप्ता, कलाम व अन्य तीन चार जनों ने मिलकर झगड़ा व मारपीट की। एवं जाति सूचक गालिया दी। फिर उस वक्त झगडे को बारात में मौजूद लोगों ने समझाइश कर शांत करवा दिया था।
शादी हो जानें के बाद  गंगापुर से सवाई माधोपुर लौटने के दौरान हुई युवक की हत्या :
फिर तोरन बगैरहा का कार्यक्रम हो जाने के बाद बारात ने खाना बगैरहा खा लिया। उसके बाद निखिल बैरवा सहित तीनों 16 फरवरी को ही रात्रि करीब 11.15 बजे पर गाड़ी से सवाई माधोपुर जा रहे थे। इस दौरान पीछे गौरव गुप्ता उर्फ टीटू,दीपक सोनी, गिरीश सिन्धी उर्फ सेठी सिन्धी, मनीष इसरानी उर्फ मुन्ना सिन्धी, गौरव खत्री उर्फ गोरू, योगेश गुपताकजलाम व अन्य तीन चार व्यक्ति एक फोरच्यूनर व एक स्विफ्ट गाड़ी से पीछा करते हुए आए। ओर बाईपास हाइवें पर सैनी ढाबा से पहले पुलिया के पास आरोपितों ने गाडिय़ों को आगे लगाकर रोक लिया। इसके बाद एक राय होंकर हाथों में लाठी, डन्डे सरिया,पन्च बगैराह लेकर मारपीट कर दी। ओर डण्डो से गाड़ी के शीशे तोड दिए। ओर निखिल बैरवा की पीट-पीट कर हत्या कर दी। निखिल के खत्म हो जाने के बाद उन सभी ने मिलकर निखिल की लाश को एक्सीडेन्ट का रूप देने के उदेश्य से हमारी कार के नीचे धुमा दिया। ओर वे सभी दोनों गाडिय़ों से भाग गए। इसके आरोपितों के डर से निखिल के दो साथी खेतों में भाग गए।
इस मामले की जांच पुलिस उप अधीक्षक कालूराम मीणा कर रहे है। उन्होंने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई शुरु कर दी गई है।

G News Portal G News Portal
21 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.